Sat. Apr 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कंकालिनी मंदिर ने किया दशहरा पूजा का हिसाब सार्वजनिक

 
 हिमालिनी डेस्क, सप्तरी १८ कार्तिक २०७५, रविवार।
Image result for image of kankali mandir bhardah
श्री श्री १०८ श्री कंकालिनी भगवती मंदिर विकास समिति, भारदह ने आज एक कार्यक्रम के बीच दशहरा पूजा विशेष २०७५ की आमदनी-खर्च विवरण सहित आर्थिक हिसाब किताब सार्वजनिक किया है। मन्दिर विकास समिति के सचिव लक्ष्मण मंडल की अध्यक्षता में आयोजित ग्राम भेला कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष सत्यनारायण मंडल ने आर्थिक हिसाब-किताब विवरण प्रस्तुत किया। मंदिर विकास समिति द्वारा प्रस्तुत विवरण के अनुसार इस वर्ष दशहरा पूजा अवधि में ₹२०९६९७२।००( बीस लाख छयानब्बे हजार नौ सौ बहत्तर ) आमदनी हुई है जो कि पिछले वर्ष से ₹१७३११२( एक लाख तिहत्तर हजार एक सौ बारह) रुपए ज्यादा है। वहीं ₹६९७७२५।०० ( छ लाख सनतानबे हजार सात सौ पच्चीस ) रुपए ख़र्च हुअा है जो कि पिछले वर्ष से ₹२०४६९४।०० ( दो लाख चार हजार छौ सौ चौरानब्बे ) रुपए अधिक है। मंदिर को ₹१३९९२४७।०० ( तेरह लाख निन्याबे हजार दो सौ सैंतालीस ) रुपए बचत हुअा है। दशहरा पूजा के दौरान ६३२ (पिछले वर्ष ४९६ ) भैंसा, और ६७०६ ( पिछले वर्ष ६०२८ ) खसी-छागर का बलि प्रदान हुई। दशहरा पूजा विशेष २०७५ हर्षोल्लास, भव्य एवं सफलता के साथ सम्पन्न करने के लिए योगदान देनेवाले समिति के सदस्य गण, सलाहकार, पद पूर्ति समिति के पदाधिकारी, स्वयंसेवक, रांगा बलि प्रदान समिति नागरिक समाज, बुद्धिजीवी, शिक्षक, व्यपारी, संगित तथा नाट्य कलाकार, पूजारी, कर्मचारी, युवा, विद्यार्थी, सुरक्षाकर्मी, संचार स्वयंसेवक, ग्रामवासी लगायत सभी भक्तजनों के प्रति आभार प्रकट करते हुए मंदिर विकास समिति ने विशेष धन्यवाद दिया। साथ ही मंदिर विकास समिति के आग्रह स्वीकार करते हुए ग्राम भेला में उपस्थित होकर अपने अमूल्य समय और विचार देनेवाले सभी को धन्यवाद ज्ञापन करते हुए शुभ दीपावली एवं छठ पूजा की शुभकामनाएं दीं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *