लगता है कि वर्तमान सरकार से समृद्धि सम्भव नहीं हैः मन्त्री जमरकट्टेल
हेटौडा, १५ नवम्बर । प्रदेश नं. ३ के आन्तरिक मामिला तथा कानुन मन्त्री शालिकराम जमरकट्टेल ने कहा है कि वर्तमान सरकार जिस गति में आगे बढ़ रही है, यही गति कायम रहेगी तो समृद्धि का जो सपना है, वह सम्भव नहीं है । फ्रिडम फोरम द्वारा बिहीबार हेटौडा में आयोजित सुरक्षित पत्रकारिता संबंधी एक अन्तरक्रिया कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए मन्त्री कट्टेल ने कहा– ‘वर्तमान सरकार की प्रमुख नारा समृद्ध नेपाल निर्माण करना है, उसके लिए तीव्र गति में आगे बढ़ना होगा, लेकिन सरकार की गति धिमी है, जिससे समृद्ध नेपाल निर्माण सम्भव नहीं है ।’
मन्त्री कट्टेल को कहना है कि सरकार को विकास निर्माण की कामों में गति प्रदान करनी चाहिए । सरकार को सुरुङमार्ग निर्माण के लिए जोर देते हुए उन्होंने कहा कि जब सुरुङमार्ग निर्माण होगी, तब ही विकास के लिए अन्य मार्ग निर्माण हो सकता है । उनका यह भी कहना है कि नेपाल में पत्रकारिता के क्षेत्र में अनेक विकृतियां है, उसमें सुधार करने की जरुरत है । पत्रकार महासंघ मकवानपुर के अध्यक्ष हरि हुमागाई की अध्यक्षता में सम्पन्न कार्यक्रम में उच्च अदालत बार एसोसियसन हेटौडा के अध्यक्ष युवराज ओली, पत्रकार महासंघ ३ नम्बर प्रदेश के महासचिव कृष्ण सारुमगर, संयोजक राममणि दाहाल लगायत की उपस्थिति थी ।

