Sun. Sep 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल

 

आज के दिन का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल


मेष

घर में मेहमानों का आगमन होगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। आय बनी रहेगी। पुराना रोग नजरअंदाज न करें। वाणी पर नियंत्रण रखें। विवाद से क्लेश होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। प्रमाद न करें।


वृष

नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। नया कार्य करने का मन बनेगा। पारिवारिक मतभेद हो सकता है। शत्रु सक्रिय रहेंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यवसाय से संतुष्टि रहेगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। प्रमाद न करें।


मिथुन

स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। काम में मन नहीं लगेगा। बुरे विचार दिमाग में आएंगे। दूसरों से अपेक्षा न करें। बनते कामों में विलंब होगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलेगी। विवाद करने व जोखिम उठाने से बचें।


कर्क

डूबी हुई रकम थोड़े प्रयास से ही प्राप्त हो सकती है। यात्रा लाभदायक रहेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। निवेश शुभ रहेगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। स्वयं के स्वास्थ्य की देखभाल में लापरवाही न करें। लेन-देन में हानि संभव है। प्रमाद न करें।


सिंह

कार्यकारी अनुबंध समय पर पूरे कर पाएंगे। नया काम मिलने के रास्ते खुलेंगे। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर सुधार व परिवर्तन हो सकता है जिसका लाभ तत्काल नहीं मिलेगा। समय अनुकूल है। व्यस्तता रहेगी। थकान महसूस होगी। परिवार के किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

यह भी पढें   अपर त्रिशूली–१ की सुरंग से एक चीनी नागरिक से उद्धार

कन्या

राजकीय सहयोग मिलने से प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। निवेश शुभ रहेगा। बाहर जाने की योजना बनेगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। सुख के साधन जुटेंगे। शत्रुता में वृद्धि होगी।


तुला

स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। घर की महिलाएं विशेष ध्यान रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। दूसरों की जमानत लेने से बचें। धन प्राप्ति में थोड़ी देर होगी।


वृश्चिक

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। विवाद न करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। जल्दबाजी न करें। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। निवेश शुभ रहेगा। पारिवारिक मांगलिक कार्य में भाग लेंगे।


धनु

विरोधी सक्रिय रहेंगे। लेन-देन में जल्दबाजी अधिक हानि दे सकती है। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। विलंबित कार्य पूर्ण होंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। मित्र व संबंधी सहयोग करेंगे। क्रोध न करें। आय में निश्चितता रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। जोखिम उठाने से बचें। लाभ होगा।


मकर

लेखन व पठन-पाठन में समय व्यतीत होगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। समय सुखमय व्यतीत होगा। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जल्दबाजी से हानि संभव है।


कुंभ

बुरी सूचना प्राप्त हो सकती है, धैर्य रखें। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी आवश्यक है। विवाद को बढ़ावा न दें। जल्दबाजी करने व जोखिम उठाने से बचें। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। निराशा हावी रहेगी। चिंता बनी रहेगी। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। आय बनी रहेगी। कुसंगति से बचें।


मीन

मेहनत का फल मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपकी अपेक्षाएं पूरी होंगी। प्रसन्नता रहेगी। आय बनी रहेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में प्रशंसा होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। धनार्जन होगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com