वाइडबॉडी विमान खरीदने में बड़ी रकम का अपचलन हुआ है : सार्वजनिक लेखा समिति

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २६ नोवेम्बर ।
संसद की सार्वजनिक लेखा समिति ने आशंका जताई है कि नेपाल वायु सेवा निगम के लिए वाइडबॉडी विमान खरीदने में बड़ी रकम का अपचलन हुआ है ।
समिति की बैठक ने निगम से विमान खरीदने के दौरान अपनाई गई प्रक्रिया, मध्यस्थ के जरिए खरीददारी प्रक्रिया में हुई अनियमितता और व्यापारिक योजना के बिना ही विमान खरीदे जाने के कारण की माँग की है ।
बैठक में समिति के सभापति भरत शाह ने लिखित प्रश्न के साथ विमान खरीददारी के दौरान ६ अरब ५९ करोड़ रुपए का अपचलन पाए जाने के जिक्र के साथ महालेखा परिक्षक द्वारा भी खरीददारी प्रक्रिया को कानून सम्मत करार न दिए जाने के संबंध में निगम से जवाब माँगा है ।

