Mon. Jun 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सर्दियों में जरूर खाएं गुड़, होते हैं कई फायदे

 

गुड़ का आयुर्वेद में काफी महत्व बताया गया है. गुड़ शरीर में खून की कमी होने से रोकता है साथ ही यह एक एंटीबॉयोटिक की तरह भी काम करता है. सर्दी के मौसम में गुड़ का सेवन करना सभी उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद रहता है.

आइए जानें, सर्दी के मौसम में गुड़ खाने के फायदों के बारे में…

1. गुड़ एक एंटीऑक्सिडेंट की तरह काम करता है. ये गले और फेफड़ों को इंफेक्शन से बचाता है और उन्हें स्वस्थ रखने में मदद करता है.

यह भी पढें   सोने का चेन छीनने का आरोपी गिरफ्तार

2. जिन लोगों को नाक में बार-बार एलर्जी होती है, उन्हें सुबह भूखे पेट 1 चम्मच गिलोय और 2 चम्मच आंवले के रस के साथ गुड़ का सेवन करना चाहिए. ऐसा रोजाना करने से नाक की एलर्जी में फायदा मिलता है.

3. सर्दियों के मौसम में अक्‍सर ही हम स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी समस्‍याओं से परेशान रहते हैं. इन्‍हीं समस्‍याओं से छुटकारा पाने के लिए गुड़ की चाय पीना लाभदायक साबित होता है. ठंड के दिनों में गुड़, अदरक और तुलसी के पत्तों का काढ़ा बनाकर पीना भी आपको कई बीमारियों से बचाता है.

4. गुड़-तिल की बर्फी खाने से सर्दी में जुकाम परेशान नहीं करता है. इसे खाने से शरीर में गर्मी बनी रहती है.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *