Wed. Jun 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सिरहा में आगलगी, ६ घर जल कर नष्ट

 

सिरहा, १६ दिसम्बर । सिरहा जिला स्थित बोदे बर्साइन नगरपालिका–७ बगबिरा गांव में भीषण आगलगी होने के कारण ६ घर जल कर नष्ट हो गया है । घटना गत रात का है । पता चला है कि स्थानीय गेनी दास की गाय गोठ में मछर नियन्त्रण के लिए जो आग रखा गया था, वही आग फैलने के कारण यह दुर्घटना हुई है । आगलगी के कारण गेनी दास के दो घर और पड़ोसी देवेन्द्र दास, दोगेन्द्र दास आदियों के ४ घर और पसल आग के कारण नष्ट हो गया है ।
पुलिस ने कहा है कि आग के कारण घर में रहे सम्पूर्ण अन्नपात और कपडा जल कर राख हो गया है । गोठ में रहे ८ गाय, बकरी और भैस की भी मौत हो गई है । नियन्त्रण के दौरान ४१ वर्षीय देवकुमारी दास घायल हो गई है । दास को उपचार के लिए लहान स्थित सप्तऋषि नरसिंह होम में ले गया है । पुलिस ने कहा है कि दुर्घटना के १ घण्टा के बाद आग को नियन्त्रण में लाया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *