Thu. Oct 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पुलिस की कड़ी निगरानी के बावजूद गठबन्धन ने भी मनाया बलिदानी दिवस

 

हिमालिनी डेस्क, सप्तरी १९ जनवरी २०१९, शनिवार। मधेश आन्दोलन के प्रथम शहिद रमेश महतो की कुर्बानी के सम्मान में आज मधेस भर बलिदानी दिवस मनाया गया है। मधेसवादी‌ दल और स्वतन्त्र मधेश गठबन्धन दोनों ने आज जगह जगह पर बलिदानी दिवस का आयोजना किया था। मधेश आन्दोलन की क्रम में सिरहा के लहान में वि.स. २०६३ साल माघ ५ गते के दिन ही रमेश महतो को गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद उन्हें मधेशका प्रथम शहिद घोषणा किया गया है ।

यह भी पढें   सरकार ने पूर्व प्रधानन्यायधीश चोलेन्द्रशमशेर को ‘गुण्डागर्दी’ की शैली में किया गिरफ्तार – ऐन महर

 

कार्यक्रम से पहले ही पुलिस ने डा. सि. के. राउत के चार कार्यकर्ताओं को गिरफतार किया है। सप्तरी भारदह के १. राज नारायण यादव २. जिवन लौगी ३. दिपेंद्र मंडल और ४. शिव नंदन मांझी को गिरफतार कर के हिरासत में लिया और सप्तरी भारदह के चौंक, बाजार एवं गांव में पुलिस की टोली तैनात कर दी फिर भी स्वतन्त्र मधेश गठबन्धन के कार्यकर्ताओं ने मोटर साइकिल रैली के साथ कोण सभा करते हुए कार्यक्रम किया है। स्वतन्त्र मधेश गठबन्धन के संयोजक डॉ सि के राउत पिछले तीन महीनों से नेपाल पुलिस के हिरासत में हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com