Thu. May 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गजेन्द्र नारायण सिंह का विचार नेपाली समाज को दिशानिर्देश कर रहा हैः मन्त्री अधिकारी

 

काठमांडू, २४ जनवरी । संस्मकृति, पर्यटन तथा नागरिक उड्यन मन्त्री रवीन्द्र अधिकारी ने कहा है कि स्व. गजेन्द्र नारायण सिंह जी की विचार आज नेपाली समाज को दिशानिर्देश कर रही है । गजेन्द्र नारायण सिंह की १७वीं पुण्यतिथि के अवसर पर गजेन्द्र नारायण सिंह स्मृति प्रतिष्ठान द्वारा बिहीबार काठमांडू में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए मन्त्री अधिकारी ने कहा कि स्व. सिंह वह सख्श हैं, जिन्होंने पछड़े हुए जाति और समुदायों को आगे लाने के लिए काम किए हैं ।
मन्त्री अधिकारी को यह भी मानना है कि स्व. सिंह ने नेपाली समाज में राजनीतिक जागरुकता के लिए काम किए है और नेपाल को एकताबद्ध बनाने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिए हैं । स्व. सिंह के साथ बिताए हुए पल को स्मरण करते हुए मन्त्री अधिकारी ने आगे कहा– ‘स्व. सिंह जी कहते थे कि जब तक नेपाल के प्राज्ञिक क्षेत्र आगे नहीं बढ़ेगी, तब तक वरिवर्तन सम्भव नहीं है । उनका मानना था कि परिवर्तन के लिए प्राज्ञिक लोगों को ही आगे आना पड़ता है । उन्होंने राष्ट्रीय एकता के लिए भी भरपूर योगदान दिया है । हिमाल, पहाड और तराई को जोड़ने के लिए, आपसी संबंध कायम रखने के लिए और मधेशी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए उन्होंने अपनी जीवन समर्पित किए थे ।’ मन्त्री अधिकारी ने कहा कि आज की नयी पीढ़ी को स्व. सिंह जी के विचारों को अनुशरण करना होगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *