Wed. Sep 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गजेन्द्र नारायण सिंह की पुण्य तिथि पर विचार गोष्ठी

 

काठमांडू, २४ जनवरी । स्व. गजेन्द्र नारायण सिंह जी की १७वीं वार्षिक पुण्यतिथि के अवसर पर उनका स्मरण किया गया है और उनकी योगदान पर चर्चा की गई है । ‘गांधी, गजेन्द्र और समतावादी आन्दोलन’ शीर्षक में गजेन्द्रनारायण सिंह स्मृति प्रतिष्ठान द्वारा बिहीबार काठमांडू में आयोजित कार्यक्रम में वक्तओं ने स्व. सिंह जी की राजनीतिक तथा सामाजिक जीवन पर चर्चा किए है । कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि थे– पूर्व राष्ट्रपति डा. रामवरण यादव ।

यह भी पढें   सर्वोच्च अदालत का फैसला: विवाह पंजीकरण प्रमाणपत्र पति-पत्नी का संबंध सिद्ध करने के लिए अनिवार्य नहीं


कार्यक्रम में अपनी–अपनी ओर से मन्तव्य व्यक्त करते हुए प्रमुख अतिथि तथा पूर्व राजदूत डा. यादव, विशेष अतिथि संस्कृति, पर्यटन तथा नागरिक उड्ययान मन्त्री रवीन्द्र अधिकारी, प्रतिष्ठान के अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय जनता पार्टी के नेता अनिल झा, नेपाल के लिए भारतीय राजदूत मंजीवसिंह पुरी, नेपाल के लिए बंगलादेशी राजदूत श्रीमती मासफी विन्टे शाम्स, पूर्व निर्वाचन आयुक्त तथा प्रो. डा. वीरन्द्र प्रसाद मिश्र, प्रदेश नं. २ के सामाजिक विकास मन्त्री नवलकिशोर साह, राजनीतिक चिन्तक तथा कांग्रेस नेता प्रदीप गिरी, संघीय समाजवादी फोरम नेपाल के महासचिव रामसहाय यादव, राजपा के नेता लक्ष्मणलाल कर्ण, पूर्वसभामुख दमननाथ ढुंगाना आदि ने स्व. गजेन्द्र नारायण जी की व्यक्तिगत जीवनी, उनकी सामाजिक तथा राजनीतिक योगदान और मधेश राजनीति के बारे में कहा ।
कार्यक्रम में गजेन्द्र नारायण स्मृति प्रतिष्ठान की ओर से विभिन्न संचार संस्थाओं में कार्यरत पत्रकारों को प्रशंसा पत्र और सॉल ओढाकर सम्मान भी किया गया । कार्यक्रम में संघीय सांसद् तथा प्रदेश नं. २ के विभिन्न दल सम्बद्ध सांसद, नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे ।

यह भी पढें   81वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा: वैश्विक मंच पर आवाज बुलंद करेगा नेपाल

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com