भारतीय राजदूतावास द्वारा भारत का ७० वाँ गणतन्त्र दिवस भव्य रूप से मनाया गया
२६ जनवरी , काठमांडू | भारतीय राजदूतावास द्वारा आज २०१९, २६ जनवरी को भारत का ७० वाँ गणतन्त्र दिवस मनाया गया ।इस अवसर पर नेपाल के लिए भारत के राजदूत श्री मंजिव सिंह पुरी ने भारत का राष्ट्रीय झन्डा का झन्डोत्तोलन के साथ भारत के राष्ट्रपति के सन्देश पढकर सुनाया । झन्डोत्तोलन समारोह में लगभग २ हजार लोगों की उपस्थिति थी | केन्द्रीय विद्यालय, मोडर्न इन्डियन स्कुल तथा स्वामी विवेकानन्द सांस्कृतिक केन्द्र काठमाडौं के छात्रों ने देशभक्ति गीत की प्रस्तुति की | इसके बाद नेपाली सेना ब्यान्ड की मधुर प्रस्तुति की गई ।
उक्त दिवस के अवसर पर राजदूत द्वारा २ वीर नारी, ९ एकल महिला और ३ मृतक सैनिक के निकटतम रिश्तेदार को नेरु ७.२६ करोड नगद तथा कम्मल प्रदान करके सम्मान किया गया । दूतावास द्वारा भू.पू.–२०१८ पत्रिका का भी विमोचन किया गया ।
उक्त दिवस के अवसर पर राजदूत ने नेपाल के विभिन्न जिल्ला के अस्पताल, गैरनाफामुलक संस्था तथा शैक्षिक संस्था को ३० एम्बुलेन्स तथा ६ बस की चाभी प्रदान की । सन् १९९४ से अभीतक भारत सरकार ने स्वास्थ्य सेवा तथा शैक्षिक सेवा की विस्तार के लिए नेपाल के विव्हिन्न संस्था को ७२२ एम्बुलेन्स और १४२ बस प्रदान कर चुकी है ।
आज के दिनदिन राजदूत महोदय ने इंडिया हाउस में एक स्वागत समारोह का भी आयोजन किया | नेपाल के सम्माननीय उपराष्ट्रपति नन्द बहादुर पुन इस समारोह के मुख्य अतिथि थे। समारोहमा भारत–नेपाल कुटनीतिक सम्बन्ध का ७ दशक के अवसर पर नेपाल के सम्माननीय उपराष्ट्रपति तथा राजदूत ने संयुक्त रुप में ‘‘भारत और नेपाल–कुटनीतिक सम्बन्ध का ७० वर्ष’’ नामक पुस्तक का भी विमोचन किया । समारोह में दूतावास के डी.सी.एम्. डा.अजय कुमार तथा पी.आई.सी. प्रमुख अभिषेक दुबे के साथ साथ भारतीय दूतावास के पदाधिकारियों की उपस्थिति थी | 











