Thu. Sep 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय दूतावास के सहयाेग में विद्यालय निर्माण

 

प्युठान

भारतीय दूतावास ने प्युठान के मध्य क्षेत्र में मुक्ति मा.वि. रातामाटा का विज्ञान भवन निर्माण करवाया है ।

विद्यालय के ६७ वें वार्षिक उत्सव के अबसर पर शिक्षा बिज्ञान तथा प्रविधि मन्त्री गिरीराजमणि पोख्रेल ने  मंगलबार एक बिशेष समारोह के बीच भवन का उद्धघाटन किया है ।

प्रतिमान निमा स्मृति प्रतिष्ठान के पहल और भारतीय राजदुतावास के सहयोग में मुक्ति मा.वि. रातामाटा में बिज्ञान भवन का निर्माण किया गया है।

यह भी पढें   आज जेन जी शहीद दिवस...देशभर में सार्वजनिक अवकाश

जिला के आवश्यकता काे ध्यान में रख कर निर्माण किया गया विज्ञान भवन तथा छात्र छात्रावास आदि अन्य भौतिक पूर्वाधार का २०६४ साल में निर्माण शुरु हाेकर २०६९ साल में सम्पन्न हुआ था ।

मन्त्री गिरीराजमणी पोख्रेल के साथ पूर्व मन्त्री एवं प्रतिमान निमा स्मृति प्रतिष्ठान के उपाध्यक्ष दिपक बोहोरा ,भारतीय राजदूतावास के काउन्सीलर निरज कुमार जायसवाल, प्यूठान जिला के प्रतिनिधि सभा सदस्य दुर्गा पौडेल, प्रदेश सभा सदस्य कृष्णध्वज खड्का, हरि रिजाल, विद्यालय के प्रधानाध्यापक योगेन्द्र बहादुर जि.सि आदि विशिष्ट व्यक्तित्व की उपस्थिति में विद्यालय भवन का उद्घाटन किया गया ।

यह भी पढें   शिक्षक दिवस पर शांतिनिकेतन आदर्श विद्यालय में शिक्षकों का हुआ सम्मान

२६.३० मिलियन रूपया के  लागत में निर्मित इस विद्यालय भवन में नयाँ कक्षा के साथ ही छात्रावास, सेक्युरिटी गार्ड घर, पानी ट्याङ्की, दीवार आदि भौतिक संरचना बनाया गया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com