Wed. Jun 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पांच दिवसीय धार्मिक महोत्सव को ले बैठक सम्पन

 


माला मिश्रा बिराटनगर
प्रदेश एक का बिराटनगर के कंचनबारी पीपल चौक के समीप दक्षिण भारत के तर्ज पर बन रहे नवनिर्मित         श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर का आगामी 27 मार्च से होने जा रहे भागवत प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम तथा इस अवसर पर भारत के आंध्र प्रदेश  अंतर्गत विजयवाडा से पहुच रहे संत  रामानुज  जीयर  स्वामी महाराज का आगमन को ले शनिवार को एक बैठक मंदिर सभागार में समाजसेवी सुरेश शर्मा के अध्यक्षता में आयोजित किया गया । बैठक में विशेष बिचार विमर्श के अलावा कार्य प्रगति विवरण प्रस्तुत किया गया । बैठक में झापा से पहुचे       माईधार का पीठाधीश श्री भागवताचार्य महाराज मौजूद थे । भागवताचार्य ने बैठक को संबोधित करते हुए इस धार्मिक आयोजन के लिए आयोजको को शुभकामना दिया ।  पांच दिवसीय उक्त धार्मिक आयोजन को भब्य और सभ्य रूप से सम्पन कराने हेतु समिति उप समिति गठन किये जाने की जानकारी दी गई ।बैठक का संचालन सचिव युवराज धिताल कर रहे थे वही स्वागत भाषण अध्यक्षता कर रहे सुरेश शर्मा ने किया । धन्यवाद ज्ञापन समाजसेवी व उद्योगपति राजेन्द्र राउत ने किया । इस मौके पर श्याम पौडेल , श्रवण अग्रवाल , देवकीनंदन अग्रवाल , रामानुज नेपाल , पंकज आचार्य , शिवदत्त भट्टराई सहित महिला सदस्यगण व अन्य सैकड़ो लोग मौजूद थे ।

यह भी पढें   सेफ संतोष साह गिरफ्तार

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed