एसईई परीक्षा में अभिनेत्री मानन्धर और सांसद चौधरी सहभागी
२४ मार्च काठमांडू । इस वर्ष के माध्यमिक शिक्षा परीक्षा (एसईई) के परीक्षा में अभिनेत्री करिश्मा मानन्धर और सांसद शान्ता चौधरी भी सहभागी हुयी हैं । मानन्धर काठमांडू से परीक्षा दे रही हैं और चौधरी दांग तुलसीपुर से परीक्षा में सहभागी हुयी हैं । नेकपा की सचेतक चौधरी मुक्त कमैया से राजनीति में प्रवेश की थी । चौधरी की शिक्षा खुला विद्यालय प्रणाली में हुयी है और वह अभी ३८ वर्ष के उम्र में सेन्टर मा.वि. तुलसीपुर केन्द्र से परीक्षा दे रही हैं । उसने महेन्द्र मावि तुल्सीपुर में कक्षा ८ में भर्ना होकर अध्ययन शूरु की थी ।
इसी प्रकार, अभिनेत्री मानन्धर भी कक्षा ८ में भर्ना होकर पढाई आरम्भ की थी । वह काठमांडू के मैतीदेवी स्थित त्रिवेणी मावि की नियमित छात्रा हैं । विद्यालय के नियमित विद्यार्थी के रुप में वह डिल्लीबजार स्थित विजय स्मारक मावि केन्द्र से परीक्षा दे रही हैं ।


