माइक्रो बस के ठोकर से एक बालक की मृत्यु
२४ मार्च, उर्लाबारी । मोरङ के सुन्दरहरैँचा नगरपालिका–८ स्थित पूर्वपश्चिम राजमार्ग में रविवार सुबह माइक्रोबस की ठक्कर से एक बालक की मृत्यु हुयी है । पूर्व से पश्चिमत दिशा में जा रही बा ५ ख ३५४ नं की माइक्रोबस अनियन्त्रित होकर सडक किनारे एक वृक्ष में ठोकर मारी जिसमें सुनसरी, धरान उपमहानगरपालिका का १३ वर्षीय सबीन मक्रान्ति को ठोकर लगी थी ।
इलाका प्रहरी कार्यालय बेलवारी का प्रहरी निरीक्षक रामाकुमार राई ने जानकारी दिया कि माइक्रोबस के ठोकरलगने से सबीन की मृत्यु घटना स्थल में ही हो गई । दुर्घटना में माइक्रोबस का सहचालक मोरङ, उर्लाबारी नगरपालिका का २२ वर्षीय सचिन परियार भी गम्भीर घायल है । उसका उपचार विराट नर्सिङहोम विराटनगर में हो रहा है । चालक पथरी शनिश्चरे नगरपालिका–९ का २९ वर्षीय रमेश बस्नेत सामान्य घायल है उसका उपचार बेलवारी स्थित नोबेल सामुदायिक अस्पताल में हो रहा है । माइक्रोबस में सिर्फ चालक और सहचालक ही सवार था ।

