माेरंग और झापा के विभिन्न कार्यक्रमाें में प्रधानमंत्री की दाे दिनाें की व्यस्तता
काठमाडौं–३१ मार्च
प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली रविवार सोमबार मोरङ और झापा के विभिन्न कार्यक्रमाें में सहभागी हाे रहे हैं । इसके लिए प्रधानमन्त्री ओली आज काठमाडौं से विराटनगर जा रहे हैं ।
विराटनगर पहुँच कर प्रधानमन्त्री ओली मोरङ के उर्लाबारी नगरपालिका स्थित मदन भण्डारी स्मृति प्रतिष्ठान में मदन भण्डारी स्मृति प्रतिष्ठान की रजत जयन्ती स्तम्भ अनावरण और प्रतिष्ठान के साधारणसभा का उद्घाटन करने का कार्यक्रम रहने की जानकारी प्रधानमन्त्री के निजी सचिवालय ने दी है ।
रविवार ३ बजे प्रधानमन्त्री ओली अपने निर्वाचन क्षेत्र के दमक नगरपालिका परिसर में आयोजित प्रदेश नं १ स्तरीय साहित्यिक/प्राज्ञिक गोष्ठी का उद्घाटन करेंगे। तत्पश्चात प्रधानमन्त्री ओली नगरपालिका भवन का उद्घाटन कर आज ही मदन भण्डारी रंगशाला सम्बन्धी विचार विमर्श और मुलाकात करेंगे । उसके बाद प्रधानमन्त्री ओली गौरादह और दमक नगरपालिका के जनप्रतिनिधियाें के साथ मुलाकात करेंगे
चैत १८ गते सुबह ८ बजे दमक रेडक्रस हाल में आयोजन हाेने वाले नगर और वडा कमिटी के शपथ तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रधानमन्त्री ओली सहभागी हाेंगे ।
उसके बाद दमक में ही निर्माण किए गए पशुपक्षी हाट बजार उद्घाटन करेंगे और दिन के साढे १२ बजे भारतीय राजदुतावास के सहयोग में निर्माण हाे रहे गौरादह नगरपालिका स्थित चौन मावि का भवन उद्घाटन और हस्तान्तरण कार्यक्रम में प्रधानमन्त्री ओली सहभागी हाेंगे ।
प्रधानमंत्री मंगलवार भद्रपुर हाेते हुए काठमान्डाै वापस आएँगे ।


