आंधी–तूफान प्रभावित क्षेत्र बारा–पर्सा जा रहे हैं प्रचण्ड
काठमांडू, २ अप्रिल । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के नेता तथा पूर्व प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड आंधी–तूफान प्रभावित क्षेत्र (बारा–पर्सा) जा रहे हैं । प्रचण्ड निज सचिवालय के अनुसार मंगलबार सुबह ११ बजे वह वहां पहुंचेंगे । स्मरणीय है, आइतबार की आंधी–तूफान से बारा–पर्सा में २७ लोगों की मौत हो गई है और ५ सौं से अधिक लोग घायल हैं ।

