Mon. Aug 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आंधी–तूफान पीड़ितों के लिए राजपा की ओर से ५ लाख राहत

 

काठमांडू, २ मार्च । बारा–पर्सा में आंधी–तूफान से पीडित लोगों के लिए राष्ट्रीय जनता पार्टी (राजपा) नेपाल ने ५ लाख राहत देने का निर्णय किया है । राजपा अध्यक्ष मण्डल के संयोजक शरदसिंह भण्डारी ने सोमबार शाम एक विज्ञप्ति प्रकाशित करते हुए इसकी जानकारी दी है ।
जारी विज्ञप्ति में कहा गया है– ‘उक्त घटना ने हम लोगों को स्तब्ध बनाया है, मृत आत्मा की चिरशान्ति के लिए कामना करते हुए शोक सन्तप्त परिवारजनों के प्रति हार्दिक समवेदना प्रकट करते हैं ।’ घयालों की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए संयोजक भण्डारी ने उद्धार कार्य को प्रभावकारी बनाने के लिए संबंधित सभी पक्ष से आग्रह किए हैं ।
स्मरणीय है, आइतबार रात में आई आंधी–तूफान के कारण बारा और पर्सा जिला में २७ लोगों की जान गई है और लगभग ५ सौ लोग घायल हो गए हैं । मृतकों की संख्या और भी बढ़ने की सम्भावना है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com