कांग्रेस की ओर उप–सभापति निधि आंधी–तूफान क्षेत्र में परिचालित
काठमांडू, २ अप्रिल । प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस ने पार्टी उप–सभापति विमलेन्द्र निधि के नेतृत्व में पार्टी पंक्ति को आंधी–तूफान प्रभावित क्षेत्र बारा–पर्सा में परिचालित किया है । कांग्रेस निकट स्रोत के अनुसार सोमबार ही उपसपभाति निधि प्रभावित क्षेत्र पहुँच चुके हैं और पार्टी सभापति शेरबहादुर देउवा आज मंगलबार उक्त क्षेत्र में जा रहे हैं ।
उपसभापति निधि के नेतृत्व में केन्द्रीय सदस्य आनन्दप्रसाद ढुंगाना, फरमुल्लाह मन्सुर, अजय चौरसिया, नेपाली कांग्रेस प्रदेश नं. २ के संसदीय दल के नेता रामसरोज यादव आदि नेता आंधी प्रभावित क्षेत्र में उद्धार और राहत वितरण कार्य के लिए परिचालित हैं । उपसभापति निधि के अनुसार आंधी–तूफान से अति प्रभावित क्षेत्र फेटा परशुरामपुर, हर्दिया, पुरैनियां, तेलकुंवा, आदि क्षेत्रों में पार्टी के नेता तथा कार्यकर्ता को परिचालित की गई है ।
स्मरीयय है, उपसभापति निधि ने अपनी ओर से २ लाख रुपयों की सहयोग घोषणा की है । इसीतरह प्रदेश नं. २ के संसदीय दल के नेता रामसरोज यादव ने २ लाख, प्रदेश नं. २ के अन्य नेता तथा सांसदों की ओर से १० लाख रुपैया की सहयोग घोषणा हो चुकी है । उक्त सहयोग राशि प्रमुख जिला अधिकारी मार्फत राहत कोष में हस्तान्तरण की गई है ।

