नेपाल बार में श्रेष्ठ विजयी, बाम बर्चस्व !
काठमांडू, ५ अप्रिल । नेपाल बार एशोसिएसन में सत्तारुढ दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) निकट कानून व्यवसायियों ने अपना बर्चस्व कायम किया है । २५ सदस्यीय कार्य समिति में अध्यक्ष सहित २३ पदाधिकारी नेकपा निकट हैं, जिसको प्रगतिशील समूह के रुप में चित्रण किया जाता है ।
बिहीबार सार्वजनिक मत परिणाम अनुसार प्रगतिशील समूह से अध्यक्ष पद के लिए प्रत्यासी चण्डेश्वर श्रेष्ठ ४ हजार २२ मत प्राप्त किया है । उनके निकटतम प्रतिद्वन्द्वी लोकतन्त्रक समूह (कांग्रेस निकट) सुनिल पोखरेल ने १ हजार ८ सौ ७३ मत प्राप्त किया है । बार में प्रगतीशील समूह ने अध्यक्ष सहित ७ उपाध्यक्ष और १४ सदस्यों में जीत हासिल किया है । बांकी तीन सदस्यों में से महासचिव, उपाध्यक्ष और सदस्य लोकतान्त्रिक समूह से निर्वाचित हैं ।
महासचिव में लोकतान्त्रिक समूह से लीलामणि पौडेल ४ हजार १ सौ ७८ मत लाकर विजयी हुए हैं । उनके प्रतिद्वन्द्वी प्रगतिशील समूह के सुरेन्द्र बहादुर थापा ने ३ हजार ७ सौ १ मत प्राप्त किया है ।

