बारिश से जनकपुर बुरी तरह प्रभावित
जनकपुर ६ अप्रैल
शनिबार सुबह मौसम परिवर्तन के साथ ही आए आँधी तूफान वर्षा के कारण जनकपुर में लाखाें की क्षति हुई है ।
आँधी और बारिश के कारण जनकपुर में जारी खाद्य मेला प्रभावित हुब है । शुक्रबार से तीन दिन तक चलने वाले मेला का पंडाल, स्टाल और मञ्च काे आँधी ने तबाह कर दिया है ।

जनकपुर के रामानन्द चाेक में आज से शुरु हाेने वाले चैत्र दशमी के लिए लगाए गए लाखाें के पंडाल भी पूर्णरूप से क्षतिग्रस्त हाे गए हैं साथ ही जनकपुर गोपाल धर्माशाला में कथवनीय समाज का अधिवेशन भी प्रभावित हुआ है ।सब ओर पानी जमा हुआ है ।




