Thu. Sep 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपालगन्ज में नेपाल और भारत के उर्दू साहित्यकारों की गजल गोष्ठी

 

नेपालगन्ज,(बाँके) पवन जायसवाल ।
बाँके जिला के नेपालगन्ज में नेपाल और भारत के उर्दू साहित्यकारों द्वारा चैत्र २४ गते आइतवार को गजल गोष्ठी की आयोजन की गई थी ।
उर्दू साहित्यकारों की संस्था गुल्जारे अदब की आयोजन में नेपालगन्ज उपमहानगरपालिका वार्ड नंं.–४ के निवासी सैयद अशफाक रसूल हाशमी (असफाक नेपाली) के सहयोग में अन्र्तराष्ट्रीय ख्याती प्राप्त भारत जिला बहराइच निवासी वरिष्ठ उर्दू शायर असर बहराइची के सम्मान में अशफाक रसूल हाशमी के मकान पर गजल गोष्ठी की आयोजन किया गया था ।
वरिष्ठ उर्दू शायर असर बहराइची के प्रमुख आतिथ्य में औ अन्जुमन शाहकारे उर्दू उत्तर प्रदेश भारत के अध्यक्ष शारिक रब्बानी की अध्यक्षता में गुल्जारे अदब नेपालगन्ज के सचिव मोहम्मद मुस्तफा अहसन कुरैशी ने कार्यक्रम की संचालन किया था ।
वह गजल गोष्ठी में आवाज के धनी उर्दू शायर नसीम कादरी, सैयद असफाक रसूल हाशमी, मोहम्मद यूसुफ आरफी, मौलाना नूर आलम मेकरानी (जिला अदालत बाँके के पूर्व शाखा अधिकृत), जमील हाशमी, मेराज अहमद मेराज, हाजी शकील अहमद कादरी, अब्दुल हमीद सिद्दीकी (भोला सिद्दीकी), शमीर अहमद, आलिम सर्वर, मोहम्मद नय्यर हाशमी, सैय्यद असिम सर्वर लगायत लोगों ने अपनी अपनी शैर, गजल वाचन किगा था ।

यह भी पढें   गृहमंत्री गुरुंग स्मृति पार्क का बिना उद्घाटन किए वापस लौट

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com