Sat. Jun 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कूटनीतिक मर्यादा का उल्लघंन ,आठ राजदूत सामिल हुये रात्री भोज मे ।

 

१५ सेप्टेम्बर, काठ्मण्डू, उपप्रधानमन्त्री तथा परराष्ट्रमन्त्री नरायणकाजी श्रेष्ठ ने यूरोपिय सघं के आठ राजदूत को रात्रि भोज पर बुलाकर गुफ्त्गु करने की बात सामने आयी है । हलाकि यह रात्रि भोज अनौपचारिक रुप से आयोजन किया गया था लेकिन कूटनीतीक क्षेत्र मे इसे आचार सहिंता का खुल्लम खुला उल्लघंन माना जारहा है। गौरतलब बात यह है कि नैम सम्मेलन के दरमियान प्रधानमन्त्री बाबुराम भट्टराई को भारतीय प्रधानमन्त्री मनमोहन सिहं के साथ हुई भेटं-वार्ता को लेकर नेपाल मे काफी आलोचना हुई थी । स्वयं पररष्ट्रमन्त्री ने ही  कूटनीतिक मर्यादा का उल्लघन कहते हुये इसे तील का ताड बनाया था । यहाँ तक की प्रधानमन्त्री व्दारा एअरपोर्ट पर आयोजित पत्रकार सम्मेलन को बहिस्कार करके सिधा घर लौट आये थे ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 24 जुन 2026 बुधवार शुभसंवत् 2083

अपनि सरकारी निवास पर बुधबार को आयोजित इस रात्रि भोज की जानकारी परराष्ट्र मन्त्रालय को नही दी गयी थी । आठ यूरोपियन राजदुत को बुलाकर पिछली तिखापन दुर करने का प्रयास किया था मन्त्री महोदय ने ।इसके साथ-साथ पार्टी मे भी अपनी स्थिति मजबुत करने के लिये बुलाया गया था इन यूरोपियन दुतों को । राजनैतिक और कूटनीतिक क्षेत्र मे इसे आचार सहिंता बिपरीत मानाजारहा है इस भेटंघाट को ।

यह भी पढें   रास्वपा महाधिवेशन : मतदान का समय फिर से आगे बढ़ा

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *