भक्तपुर सूर्यविनायक में फिर मिला बर्डफ्लू
भक्तपुर 10 अप्रैल
भक्तपुर के सूर्य्विनायक नगरपालिका–१ तर्खगाल मे बर्डफ्लु मिला है । मधुराम न्यौपाने द्वारा संचालित अनुस्कृत पोल्ट्री फर्म में २ हजार २ सौ मुर्गी में बर्डफ्लु का जिवाणु मिला है । मंगलबार भेटनरी अस्पताल तथा पशुसेवा बिज्ञ केन्द्र ललितपुर के बरिष्ठ पशु बिकास अधिकृत नारायण श्रेष्ठ सहित १० लोगों की टोली ने इन्हें नष्ट किया । कुछ दिनों पहले दधिकोट तर्खगाल के सञ्चालित उत्कृष्ट बहुउद्देश्यीय कृषि फार्म में पाले गए लेर्यस जाति के मुर्गी में बर्डफ्लु का जिवाणु मिला था । उक्त फार्म में एच.वान.एन. वान बर्डफ्लु का भाइरस पता लगने के बाद फार्म में रहे २ हजार ९ सौ ८५ मुर्गी और २ हजार १ सौ अण्डा और १ सौ ५० केजी दाना और अण्डा वैज्ञानिक तरिका से नष्ट किया गया था ।

