Sat. Oct 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

न्याय समिति प्रमुख, उपमेयर के बेटे द्वारा दलित उपर अत्याचार

 

मनोज बनैता, सिरहा, २ बैशाख ।

सुखिपुर नगरपालिका के उपमेयर के बेटे ने अपने माँ के पद का गलत फायदा उठा रहे हैं । जिला सिरहा सुखीपुर – ८ के लक्ष्मण साह तेली के ३५ साल का बडा बेटा अनिल कुमार साह और करीब ३२ साल का छोटा का विभेश कुमार साह ने स्थानीय बेचन दास तत्मा को सरेआम  बेरहमी से पिटा है । काठ के विवाद को लेकर आपस मे रस्साकस्सी चलने के वाद उपमेयर के दोनो बेटे गुन्डागर्दी पर उतरे । दरसल उपमेयर लक्ष्मण साह पर ये आरोप है कि वो अपने पत्नी नगरपालिका के उपमेयर होने का बहुत नाजायज फायदा उठाते रहे है । पीडित बेचन दास तत्मा द्वारा किए गए पत्रकार सम्मेलन मे उनहोने ये कहा कि उपमेयर के दोनो बेटे  दादागिरी करते रहते है और यहाँ का पुलिस उन्हे संरक्षण देने मे ब्यस्त है । पीडित तत्मा बताते हैं कि घटना के तुरन्त वाद वो स्थानीय ईलाका प्रहरी कार्यालयमे  निवेदन देने गए पर वहाँ के पुलिस ईन्चार्ज निवेदन दर्ता करने के वजाय उपमेयर के सङ्ग मान्ड्वली करने मे लग गए जब पुलिस ने पीडित की कोई भी बात नही सुनी तब आकर उन्होने ये पत्रकार सम्मेलन किया है । तत्मा का ये बहुत ही हृदयस्पर्शी प्रश्न है ” अगर न्यायिक समिति के अध्यक्षद्वारा ही अन्याय मिले तो लोग  कहाँ  जाएँगे ?

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com