Wed. Jun 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नर्स के आन्दोलन से मानव अंग प्रत्यारोपन केन्द्र का सेवा प्रभावित

 

२६ अप्रैल, भक्तपुर । नर्सिङ संघ एकाइ भक्तपुर और नेपाल स्वास्थ्यकर्मी तथा कर्मचारी युनियन द्वारा विभिन्न छ बूंदे मांग रखते हुये आन्दोलन करने के बाद शहीद धर्मभक्त राष्ट्रिय प्रत्यारोपण केन्द्र का सेवा प्रभावित हुआ है ।

सम्पूर्ण कर्मचारी को समय पर तनख्वाह देना, विभिन्न तालीम, गोष्ठी में पुराने कर्मचारी को भी समावेश करना, ठेकेदार प्रथा हटाकर सम्पूर्ण कर्मचारियों को अस्पताल प्रशासन द्वारा तनख्वाह देना, पुराने कर्मचारियों के काम का मूल्याङ्कन और अनुभव के आधार में ग्रेडिङ देना, कर्मचारी को स्थायी करना, तनख्वाह में सेवा सुविधा उपल्बध कराने जैसा ६ बूंदे मांग रखते हुये नर्सों ने कुछ दिनों से काला पट्टी बांध कर काम कर रही थी । पर अब बुधवार शाम से सेवा बहिष्कार कर धरना पर बैठ गई है जिससे केन्द्र का सेवा प्रभावित हो गया है । केन्द्र के नर्सों द्वारा आकास्मिक और आईसीयू बाहेक सभी सेवा बन्द किया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *