पत्नी को जिन्दा जलाकर मारने का प्रयास !
सिरहा, २६ अप्रील । सिरहा नगरपालिका–८ निवासी बेचन मण्डल खत्वे ने २१ वर्षीय पत्नी कंचन मण्डल को जिन्दा जलाकर मारने का प्रयास किया है । घटना कल बिहीबार का है । पति द्वारा लगाया गया आग के कारण कंचन की ८० प्रतिशत शरीर जल गया है । सिरहा पुलिस ने कहा है कि उपचारके लिए उनको तत्काल धरान स्थित वीपी कोइराला स्वास्थ्य विज्ञान प्रतिष्ठान पहुँचाया गया था, लेकिन उपचार संभव न होने के कारण काठमांडू रिफर किया गया है ।
पत्नी के उपर आग लगाने के बाद खत्वे फरार हो गए हैं । कंचन की सास को नियन्त्रण में लेकर पुलिस ने अनुसंधान शुरु किया है । घटना के पीछे कारण क्या है, वह अभी नहीं खुला है । स्मरणीय है, गत वैशाख ५ गते जनकपुर में भी ऐसी ही घटना हुई थी, धनुषा जिला शहीदनगर नगरपालिका–१ निवासी मुकेश यादव ने पत्नी निर्मला यादव के ऊपर मिट्टीतेल रखकर आग लगा दिया था । निर्मला अभी काठमांडू में उपचारत हैं ।

