Fri. Jul 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाली नागरिक से शादी करनेवालों को ७ साल के बाद ही नागरिकता मिलनी चाहिएः साझा विवेकशील पार्टी

 

काठमांडू, ३० अप्रील । साझा विवेकशील पार्टी ने कहा है कि नेपाली नागरिक से शादी करके नेपाल में रहनेवाले विदेशी नागरिकों को तत्काल नेपाली नागरिकता देना ठीक नहीं है । उसका मानना है कि महिला हो या पुरुष, दोनों को ७ साल के बाद ही नेपाली नागरिकता प्राप्ति संबंधी व्यवस्था होनी चाहिए । नागरिकता विधेयक के संबंध में मंगलबार ९ सूत्रीय विज्ञप्ति प्रकाशित करते हुए साझा विवेकशील पार्टी ने अपनी धारणा पुनः सार्वजनिक की है । इससे पहले भी उसने इसके बारे में धारणा सार्वजनिक की थगी ।
साझा विवेकशील पार्टी का कहना है कि नेपाली नागरिक के साथ शादी करके नेपाल आनेवाले पुरुष हो या महिला दोनों को समान रुप में नागरिकता मिलनी चाहिए, लेकिन नागरिकता प्राप्ति के लिए ७ साल अनिवार्य नेपाल में रहना जरुरी है । अगर कई नागरिकता की आवश्यकता पड़ जाता है तो (परिवारिक व्यवस्थापन तथा अन्य अत्यावश्यक कार्य के लिए) एक अलग ही परिचयपत्र की व्यवस्थापन करने के लिए भी पार्टी ने सुझाव दी है ।
पार्टी प्रवक्ता सूर्यराज आचार्य द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गाय है– ‘नागरिकता वितरण में महिला हो या पुरुष भिन्नता नहीं होनी चाहिए । दोनों को ७ साल के बाद ही नागरिकता दी जा सकती है, उससे पहले अत्यावश्यक कार्य के लिए एक अलग ही परिचयपत्र की व्यवस्था होनी चाहिए ।’ इसीतरह नागरिकता लेते वक्त पिता की परिचय अनिवार्य संबंधी व्यवस्था में भी पार्टी ने आपत्ति प्रकट की है । उसका कहना है कि नागरिकता में पिता और माता में से पिता की परिचय अनिवार्य होना ठीक नहीं है । आगे कहा गया है– ‘सिर्फ पिता की परिचय रखना ठीक नहीं है । सम्भव है तो माता और पिता दोनों को रहना चाहिए ।’
स्मरणीय है, नागरिकता संबंधी विधेयक के ऊपर संसद् में बहस जारी रहते वक्त साझा विवेकशील पार्टी ने अनी धारणा सार्वजनिक की है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *