Sat. Sep 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विश्व के सबसे खतरनाक पक्षी ने पंजा मार कर ले ली अपने मालिक की जान

 

कैसे हुआ हादसा 

यह भी पढें   दिशा मिले तो जीवन की ऊर्जा बन जाती है, परिवर्तन की शक्ति : बिमल सरार्फ

इंडिपेंडेंट और टेलिग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार हमला करने वाले पक्षी के पंजे करीब चार इंच के खंजर के जैसे थे। पुलिस का अनुमान है कि हाजोस किसी वजह से अपने घर में मौजूद इस पक्षी के सामने गिर पड़े होंगे और उसी समय उसने अपने पैने पंजो से हमला कर दिया होगा। मार्विन अपने फार्म पर अन्य विदेशी पक्षियों के साथ कैसोवरी भी पालते हैं। हादसे के समय वे पक्षियों को ब्रीडिंग के लिए ले जा रहे थे। पुलिस घटना की जांच कर रही है, लेकिन शुरुआती जानकारी से यही लगता है कि यह एक दुखद दुर्घटना थी। उनकी पार्टनर गेन्सविले का कहना है कि सबसे दुख की बात येहै कि मार्विन वही काम कर रहे थे जिससे वह प्यार करते थे। हांलाकि कैसोवरी मूल रूप से नीदरलैंड के रहने वाले नहीं हैं पर उन्हें ऑस्ट्रेलिया और न्यू गिनी से ला कर उनका प्रजनन किया जाता है।

यह भी पढें   राजबिराज घटना – अस्पताल ने अपने ६ कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

विश्व का सबसे खतरनाक पक्षी 

कैसोवरी का रंग गहरा नीला होता है जो बहुत खूबसूरत लगता है। इसके सिर पर हड्डियों से बनी एक टोपीनुमा जैसी होती है और पूरा शरीर बालों से ढका रहता है, जो पंख की तरह लगते हैं, लेकिन ये उड़ नहीं सकते। मादा कैसोवरी साल में एक बार तीन से छह अंडे तक देती है जिन्हे सेने का काम नर कैसोवरी करते हैं। इन अंडों का आकार 13 सेंटीमीटर तक होता है। इसके चूजे हल्के कत्थई रंग के होते हैं। ये विश्व का सबसे खतरनाक पक्षी माना जाता है। सैन डिएगो चिड़ियाघर के अनुसार कैसोवरी संभावित खतरे को भांप कर अपने पैरों में अंदर की ओर मौजूद छुरे जैसे पंजे की मदद से आदमी का पेट चीर सकता है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com