Mon. Oct 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

श्रीलंका के बाद भारत और बंगलादेश पर हमला करने की इस्लामिक स्टेट की धमकी

 

१ मई

फाइल फाेटाे

इस्लामिक स्टेट से संबंधित एक समूह ने मंगलवार को भारत और बांग्लादेश में हमले को अंजाम देने के लिए सीधी धमकी दी है। इसके लिए उसने अबु मोहम्मद अल-बंगाली को जिम्मेदारी दी है। आईएस ने बंगाली, अंग्रेजी और हिंदी में एक पोस्टर जारी किया है। जिसमें लिखा है, ‘यदि आपको लगता है कि बंगाल और हिंद में आपने खलीफा के सैनिकों को चुप करवा दिया है और आप इसे लेकर निश्चिंत है तो सुनिए हम कभी चुप होने वाले नहीं हैं। और बदला लेने की प्यास कभी बुझती नहीं है।’ यह पोस्टर ऐसे समय पर जारी किए गए हैं जब एक दिन पहले ही इस्लामिक स्टेट ने ढाका मे एक सिनेमा हॉल के  पास मामूली धमाका किया था। यह धमाका गुलिस्तान सिनेमा के पास सोमवार को शाम के साढ़े सात बजे हुआ था। इस घटना में किसी की मृत्यु नहीं हुई है। केवल कुछ पुलिसवालों को चोटे आई हैं।

यह भी पढें   नेपाल ने सितंबर में भारत को 592 करोड़ रुपये की बिजली बेची, बांग्लादेश को निर्यात फिर शुरू

आईएस ने मंगलवार को अपने मुखपत्र अमाक के जरिए अरबी में एक बयान जारी किया था। ढाका हमले को लेकर उसने बगदादी के भाषण की प्रतिलिपि के साथ
बयान का बंगाली अनुवाद जारी किया था। भारतीय खुफिया अधिकारी बांग्लादेश में हुए धमाके पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं क्योंकि उनका मानना है कि यह असल हमले को छुपाने के लिए ध्यान भटकाने की कोशिश हो सकती है। उनका मानना है कि बांग्लादेश या पश्चिम बंगाल में हमलों को अंजाम दिया जा सकता है।

यह भी पढें   सकारात्मक सोच, विवेक और दृढ़ संकल्प ही कठिन परिस्थितियों से निकलने का मार्ग प्रशस्त करते हैं : बिमल सर्राफ

बंगाली में आईएस द्वारा जारी किए बयान ने सभी जांच एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है। बीते गुरुवार को आईएस समर्थक टेलिग्राम चैनल ने बंगाली में एक पोस्टर जारी किया था जिसपर लिखा था ‘जल्द आ रहे हैं।’ एक अधिकारी ने कहा, ‘यह बहुत गंभीर है। आईएस कोलंबों में एक स्थानीय समूह नेशनल तौहीद जमात की मदद से धमाके करने में सफल रहा था। बांग्लादेश में इस्लामिक स्टेट की पहले से ही मजबूत पैठ है। जमात मुजाहिदीन (न्यू-जेएमबी) नाम के स्थानीय आतंकवादी संगठन का आईएसआईएस के केंद्र से संबद्ध है।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com