Mon. Apr 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

क्रिस गेल ने बताया, कौन है उनका बेस्ट ओपनिंग पार्टनर!

 

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) का सफर खत्म हो गया। इसी के साथ यूनिवर्सल बॉस क्रिस गेल का भी आइपीएल 12 का साथ यहीं खत्म हो गया। जाते-जाते क्रिस गेल यह बताकर गए कि उनका बेस्ट ओपनिंग पार्टनर कौन है। रविवार को पंजाब के मोहाली में खेले गए मैच में किंग्स इलेवन पंजाब ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को छह विकेट से हरा दिया। हालांकि, इस जीत के साथ 12 अंक होने के बावजूद पंजाब प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई।

केएल राहुल को बताया बेस्ट पार्टनर
क्रिस गेल ने मैच के बाद साथी खिलाड़ी केएल राहुल से बात करते हुए कहा कि वह उनके बेस्ट ओपनिंग पार्टनर्स में से एक हैं। गेल ने कहा, ‘केएल राहुल आज के खेल के हीरो हैं। आप मेरे बेस्ट ओपनिंग पार्टनर्स में से एक हैं।’ क्रिस गेल ने राहुल को आने वाले समय में भारतीय टीम का सुपरस्टार भी बताया, साथ ही साथ उन्होंने विश्व कप (World Cup) के लिए शुभकामनाएं भी दीं। गेल ने राहुल से कहा कि वेस्टइंडीज के अलावा आप सभी टीमों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करें।

राहुल ने भी की गेल की तारीफ
के एल राहुल ने भी क्रिस गेल की तारीफ की और कहा कि उन्होंने गेल से काफी कुछ सीखा है। राहुल ने कहा, ‘आप ने मुझे आरसीबी में एक 21 साल के लड़के के रूप में देखा था। मैंने आप से बतौर ओपनिंग बेट्समैन काफी कुछ सीखा है। आप ने तब जो क्रिकेट के गुर सिखाए थे, आज भी आप उन पर टिके हुए हैं।।’

राहुल ने बनाया इतिहास
चेन्नई के खिलाफ केएल राहुल ने आइपीएल में सबसे तेज अर्द्धशतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। राहुल ने इस मैच में 19 गेंदों में अपना अर्द्धशतक पूरा किया। इस मैच में लोकेश राहुल ने 36 गेंदों का सामना करते हुए 71 रन बनाए और अपनी पारी में सात चौके व पांच छक्के लगाए।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *