प्रचण्ड ने सरकार को दिया धन्यवाद
७ मई, काठमांडू । नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (नेकपा)का अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने सरकार को धन्यवाद दिया है । सरकार की नीति तथा कार्यक्रम के ऊपर संसद में हुयी चर्चा में प्रचण्ड भाग लिया तथा सरकार द्वारा सम्बोधित नारा (समृद्धि और सुखी नेपाली ) की आकांक्षा को सराहना करते हुये सरकार को धन्यवाद दिया । उन्होंने दाबे के साथ कहा कि सरकार ने एक वर्ष में दुरगामी महत्व और विकास का नयां आधार खडा किया है ।

