Sun. Sep 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संघीय राज्य की नामांकन पहचान के आधार में होना चाहिए : हिसिला यमी (भिडियो भी)

 

काठमांडू, ७ मई । नव गठित समाजवादी पार्टी की उपाध्यक्ष हिसिला यमी का कहना है कि नेपाल में संघीय राज्यों का नामांकन ऐतिहासिक पहचान के आधार में होना चाहिए । संघीय समाजवादी फोरम नेपाल और नयां शक्ति पार्टी के बीच आयोजित एकीकरण समारोह को सम्बोधन करते हुए उन्होंने कहा– ‘आज भी वर्गीय संघर्ष, संघीय संघर्ष और पहचान के लिए संघर्ष जारी है ।’ उनका मानना है कि आज जिस भू–भाग को प्रदेश नं. ३ कहा जाता है, यह नेवाः–ताम्सालिङ बाहुल क्षेत्र हैं, इसकी ऐतिहासिक पहचान भी यही है । उन्होनें आगे कहा– ‘इसीलिए प्रदेश नं. ३ का नामांकन नेवा–ताम्सालिङ होना चाहिए । अन्य प्रदेशों की नामांकन भी इसीतरह होना चाहिए ।’

यह भी पढें   नेपाल–भारत व्यापार और पारगमन पर दो दिवसीय बैठक संपन्न, कई अहम मुद्दों पर बनी सहमति

इसे भी सुनिए

उपाध्यक्ष यमी ने कहा कि वर्तमान सत्ताधारी पार्टी इस ऐतिहासिक तथ्य को मिटाना चाहता है और पुराने ही मानसिकता से राज्य संचालन करने की चाहत रखता है । उन्होंने आगे यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी की पहचान भी इसी में है । नेतृ यमी ने समाजवादी पार्टी के नेता–कार्यकर्ताओं से ही प्रश्न करते हुए आगे कहा– ‘आज प्रदेशों की नामांकन के विषय में बहस जारी है, ऐसी अवस्था में समाजवादी पार्टी प्रदेश नं. ३ को नेवाः–ताम्सालिङ बनाने के लिए तैयार है ? इसी के आधार में अन्य प्रदेशों का नामांकन करने के लिए तैयार है ?’ उन्होंने दावा किया कि यही प्रश्न ही समाजवादी पार्टी में आवद्ध नेताओं की असलियत को परीक्षण करेगी । उनका मानना है उल्लेखित प्रश्नों से ही सही रुप में नेपाल को संघीय राज्य बनाया जाता है या कल के तरह ही एकात्मक राज्य कायम रखा जाता है, उसका निर्धारण हो जाता है ।
नेतृ उपाध्यक्ष ने कहा कि देश की शासन व्यवस्था प्रत्यक्ष निर्वाचित राष्ट्रपतीय प्रणाली में आधारित होना चाहिए और पूर्ण समानुपातिक संसद् की व्यवस्था होनी चाहिए । उनका मानना है कि यही व्यवस्था ही नेपाल को आमूल परिवर्तन कर सकती है । उन्होंने कहा कि वर्तमान सत्ता में नेतृत्व करनेवाली राजनीतिक पार्टी नेकपा एवं प्रतिपक्षी में रहे नेपाली कांग्रेस इसके लिए तैयार नहीं है । उन्होंने कहा कि हर पार्टी के भीतर समावेशी और समानुपातिक प्रणाली के बारे में विचार–विमर्श जारी है, लेकिन व्यवहारिक रुप में किसी ने उसको स्वीकार नहीं किया है । नेतृ यमी ने दावा किया की इस तरह के पार्टियों से देश हित में काम नहीं हो सकता । उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी सभी पार्टियों से भिन्न, समावेशी, समानुपातिक पार्टी है, जो नेपाल को समृद्ध बनाने के लिए सहभागितामूलक लोकतन्त्र की अभ्यास करने जा रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com