नेकपा में राजतन्त्र की आत्मा सवार है : राजेन्द्र श्रेष्ठ
काठमांडू, ७ मई । नव गठित समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र श्रेष्ठ ने कहा है कि वर्तमान सत्ताधारी पार्टी नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) में राजतन्त्र की आत्मा सवार है, इस पार्टी से देश में परिवर्तन संस्थागत होनेवाला नहीं है । संघीय समाजवादी फोरम नेपाल और नयां शक्ति पार्टी बीच आयोजित पार्टी एकीकरण समारोह को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा दावा किया है । उनका कहना है कि संसद में नीति तथा कार्यक्रम प्रस्तुत करते वक्त राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी जिस तरह प्रस्तुत हो रही थीं, वह शाही सम्बोधन से विल्कुल फरक नहीं थी ।
नेता श्रेष्ठ को मानना है कि नेकपा सिर्फ नाम मात्र के लिए कम्युनिष्ट पार्टी है, लेकिन उसकी चरित्र राजतन्त्र से फरक नहीं है । उनका यह भी कहना है नेकपा में रहे नेताओं की चरित्र भी सामन्तवादी है, जो अपने कार्यकर्ता को नौकर की तरह व्यवहार करते हैं । उन्होंने आगे कहा– ‘समाजवादी पार्टी में कोई भी नेता शक्तिशाली और कोई भी कार्यकर्ता कमजोर होकर नहीं रहना पड़ेगा ।’ उन्होंने कहा कि पार्टी की सार्वभौमसत्ता नेता में नहीं, कार्यकर्ता में होनी चाहिए । और उन्होंने यह भी कहा जब नेता–कार्यकर्ता के बीच मांस और नङ का सम्बन्ध होना चाहिए, तब ही पार्टी आगे बढ़ेगी ।
नेता श्रेष्ठ ने कहा कि नेपाल में पहचान सहित की संघीय राज्य आवश्यक है, जो विचार, संगठन और व्यवहार में ही पुष्टि हो सके । उनका मानना है कि इस दृष्टिकोण से नेपाल में एक ही पार्टी है, वह है– समाजवादी पार्टी नेपाल । उन्होंने कहा कि पार्टी समावेशी होने के बाद ही राज्य भी समावेशी हो सकता है । नेता श्रेष्ठ को मानना है कि विश्व जगत में कई प्रकार की संघीय राज्य कार्यन्वयन में है, उसका हुबहु प्रयोग नेपाल में नहीं हो सकता । उन्होंने कहा कि नेपाल में अपने ही मौलिकता के आधार में संघीय राज्य निर्माण करना चाहिए ।


