Sun. Apr 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

समाजवादी पार्टी, नेपाल में पर्सा से १३ केंद्रीय सदस्य (फ़ोटो नामावली सहित )

 

रेयाज आलम, बीरगंज, बैशाख २५  गते, बुधवार | समाजवादी पार्टी, नेपाल ने केंद्रीय सदस्य की सूचि जारी करते हुए, केंद्रीय सदस्य का शपथ ग्रहण कराया। पर्सा से पार्टी ने १३ नेताओ को केंद्रीय सदस्य बनाया है, जिसमे मा.बिमल श्रीवास्तव, बीरेंद्र प्रसाद यादव, मुरली मनोहर तिवारी (सीपू ), फिरोज मंसूर, मा.हरिनारायण रौनियार, इस्लाम हवारी, जनार्धन यादव, मा.करीमा बेगम, लक्ष्मीकांत तिवारी, मोहनलाल चौधरी, पुरुषोत्तम झा, मा.प्रह्लाद गिरी और शशिकपूर मियां है।

मा.बिमल श्रीवास्तव पर्सा संसदीय क्षेत्र न.२ से सांसद है और उधोग, बाणिज्य,श्रम तथा उपभोक्ता हित समिति के सभापति है। वे पर्सा के दिग्गज नेताओ में शुमार है, पूर्व में वे बीरगंज नगरपालिका और उप महानगरपालिका के मेयर रह चुके है। बीरेंद्र प्रसाद यादव, मधेश आंदोलन के समय से राजनीती में सक्रीय है, दो बार संसदीय चुनाव में कड़ी प्रतिस्पर्धा कर चुके है और तत्कालीन स.स.फोरम में जिला इंचार्ज भी रह चुके है। मुरली मनोहर तिवारी (सीपू ) भी मधेश आंदोलन के समय से राजनीती में सक्रीय है,जेपी गुप्ता के तमरा अभियान में सक्रीय रहकर पुरे मधेश में अपनी पहचान बना चुके है।  वे राजनीतिज्ञ के साथ ही लेखक और बिश्लेषक है, हिमालिनी पत्रिका के बीरगंज ब्यूरो इंचार्ज है। फिरोज मंसूर भी मधेश आंदोलन के समय से राजनीती में सक्रीय है, स.स.फोरम में केंद्रीय सदस्य के साथ युवा फोरम के सह इंचार्ज रह चुके है।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 18 अप्रैल 2026 शनिवार शुभसंवत् 2083

मा.हरिनारायण रौनियार पर्सा संसदीय क्षेत्र न. ३ से सांसद है। वे पूर्व व्यवसायी है। उन्होंने पूर्व मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता सुरेंद्र चौधरी और एमाले के राजकुमार गुप्ता को हराकर इतिहास रच दिया। इस्लाम हवारी संविधान सभा १ में सभासद रह चुके है। जनार्धन यादव बिद्यार्थी नेता के रूप अपना राजनितिक जीवन शुरू करके दो बार संसदीय चुनाव लड़ चुके है। मा.करीमा बेगम, प्रदेश २ की संसद है। वे स.सभा १ में सभासद और पूर्व मंत्री रह चुकी है। लक्ष्मीकांत तिवारी पर्सा के बुजुर्ग नेता के रूप में जाने जाते है। उन्हें काफी सम्मान के नजर से देखा जाता है।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 19 अप्रैल 2026 रविवार शुभसंवत् 2083

मोहनलाल चौधरी थारू समाज के बड़े नेता के रूप में जाने जाते है। पूर्व में वे सांसद और मंत्री रह चुके है, वर्तमान में प्रदेश २ निति आयोग के सदस्य है। पुरुषोत्तम झा पूर्व में बीरगंज नगरपालिका के वड़ा अध्यक्ष और  उपमहानगरपालिका के उपमेयर रह चुके है। मधेश आंदोलन के समय आंदोलन समिति के अध्यक्ष रह चुके है। मा.प्रह्लाद गिरी प्रदेश २ के सांसद है, वे पार्टी के बुजुर्ग और अनुभवी नेता के रूप में जाने जाते है। पूर्व में मधेश के लिए भूमिगत रहकर सशत्र संगठन का नेतृत्व कर चुके है।  शशिकपूर मियां पर्सा  में आंदोलन के नायक के रूप में अपनी पहचान बना चुके है। वे सद्भावना पार्टी में बिद्यार्थी नेता के रूप में अपना राजनितिक जीवन शुरू करके तत्कालीन मधेशी जनाधिकार फोरम के जिला अध्यक्ष रहकर आंदोलन और संगठन खड़ा करने का काम बड़े जोरदार तरीके से कर चुके है । इनकी पहचान संगठनकर्ता और आंदोलन का नेतृत्वकर्ता के रूप में है।

यह भी पढें   नेपाल पर चीन का दबाव: तिब्बत-ताइवान गतिविधियों को लेकर काठमांडू से ‘स्पष्ट आश्वासन’ की मांग

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *