Mon. Jun 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिना शादी के पिता बनेंगे Salman Khan, सरोगेसी पर कर रहे विचार

 

अगर आप सलमान खान (Salman Khan) के फैन हैं तो एक सवाल आपके दिमाग में जरूर घूमता होगा कि सलमान खान कब शादी करेंगे? लेकिन इस सवाल का जवाब आज तक किसी को नहीं मिला। लेकिन अब सलमान के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। सलमान शादी कब करेंगे इसके बारे में तो पता नहीं पर वो पिता बनने के बारे में जरूर विचार कर रहे हैं।

जी हां, आपने एक दम ठीक पढ़ा। सलमान पिता बनने के बारे में विचार कर रहे हैं वो बिना शादी करे। एक अंग्रेजी वेबसाइट में छपी खबर के मुताबिक सलमान सरोगेसी के जरिए पिता बनने पर विचार कर रहे हैं। वैसे ये बात किसी से छिपी नहीं है कि सलमान खान को बच्चे कितने पसंद हैं। बच्चों के लिए उनका प्यार कई मौकों पर देखने को मिला है। अब क्योंकि सलमान का शादी करने को लेकर अभी तक कोई विचार नहीं है इसलिए वो सेरेगेसी के जरिए पिता बनने पर विचार कर रहे हैं।

यह भी पढें   संगीत जगत की मशहूर पार्श्व गायिका सुमन कल्याणपुर का निधन

अगर सलमान सेरेगेसी के जरिए पिता बनते हैं तो ऐसा करने वाले वो पहले एक्टर नहीं होंगे। इससे पहले शाहरुख खान, करण जौहर, एकता कपूर, सनी लियोनी भी सेरेगसी के जरिए पेरेंट बने हैं। वैसे आपके बता दें कि सलमान की उम्र 53 साल है। वर्क फ्रंट की बात करें तो दबंग खान की फिल्म ‘भारत’ ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ लीड रोल में होंगे। फिल्म का ट्रेलर, कई पोस्टर और तीन गाने रिलीज किए जा चुके हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *