टैंकर के ठोकर से एक युवती की मृत्यु
१७ मई, काठमांडू । काठमांडू मल के आगे पानी ट्याङ्कर के ठोकर से मोटर साइकिल पर सवार एक युवती की मृत्यु हो गई है । मृतक का घर काभ्रे पनौती है और वह फिलहाल कांडाघारी में रह रही थी । उसका नाम सुनिता केसी और वह २३ वर्ष की थी ।
ना २ ख ४२२२ नम्बर का ट्याङ्कर ने बा ३६ प ११६६ नम्बर के मोटरसाइकल को काठमांडू मल के आगे ठोकर दिया था । मोटरसाइकल में केसी के साथ उसके पिता रामशरण केसी भी था । दुर्घटना होते ही दोनों को उपचार के लिये ट्रमा सेन्टर ले जाया गया । प्रहरी ने जानकारी दिया कि सुनिता की मृत्यू उपचार के क्रम में ही हो गया । प्रहरी ट्यांकर चालक अमर श्रेष्ठ को नियन्त्रण में ले लिया है ।

