De De Pyaar De Box Office: पहले वीकेंड में इतने करोड़ तक पहुंच ही गई Ajay Devgn की ये फिल्म
अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और तब्बू की फिल्म दे दे प्यार दे (De De Pyaar De) ने बॉक्स ऑफ़िस पर अपनी ओपनिंग से भले ही निराश किया हो लेकिन पहले वीकेंड पर फिल्म ने 38 करोड़ से अधिक का बिज़नेस कर उम्मीद जगाये रखी है l
अकिव अली के निर्देशन में बनी फिल्म दे दे प्यार दे ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर अपनी रिलीज़ के पहले वीकेंड में 38 करोड़ 54 लाख रूपये का कलेक्शन किया है l रविवार को फिल्म को 14 करोड़ 74 लाख रूपये का कलेक्शन मिला जो शनिवार के 13 करोड़ 39 लाख रूपये और पहले दिन यानी शुक्रवार के 10 करोड़ 41 लाख रूपये (पेड प्रीव्यू के साथ ) से बढ़त का संकेत दे रहा है l फिल्म को कुछ शहरों में ग्रोथ मिली है हालांकि रविवार को हुए लोकसभा चुनाव के आख़िरी चरण के मतदान से दिन में दर्शकों की संख्या कम रही l
फिल्म की कहानी एक अधेड़ उम्र के आदमी और उसकी बेटी की उम्र की लड़की के प्यार की है l फिल्म में जिमी शेरगिल, जावेद जाफरी और आलोक नाथ का भी अहम् रोल है l कहानी आशीष मेहरा (अजय) और आयेशा खुराना (रकुल) की है, जिनकी उम्र के बीच 24 साल का अन्तर है l आशीष का अपनी पत्नी मंजू राव (तब्बू) से तलाक हो चुका है l आशीष को आयेशा से प्यार हो जाता है और उसे लेकर वो अपनी तलाकशुदा बीवी और बच्चों से मिलाने लाता है l फिल्म में रोमांस के साथ कॉमेडी भी है और इमोशंस भी l
इस फिल्म को लव रंजन ने प्रोड्यूस किया है जो प्यार का पंचनामा और सोनू के टीटू की स्वीटी से काफी हिट रहे हैं l करीब 45 करोड़ रूपये में बनी इस फिल्म को दे दे प्यार दे को दुनिया भर में 3750 स्क्रीन्स में रिलीज़ किया गया, जिसमें ओवरसीज़ की 650 स्क्रीन्स भी शामिल हैं।

