‘मधेशी’ और ‘इण्डियन’ कहते हुए महोत्तरी स्थायी निवासी यादव के ऊपर काठमांडू में मारपिट !
काठमांडू, २५ मई । महोत्तरी जिला स्थित महोत्तरी गांवपालिका–१ पर्सा निवासी हरिराम यादव के ऊपर काठमांडू में युवाओं की समूह ने आक्रमण किया है । आक्रमण से यादव गम्भीर घायल बन गए है । प्राप्त सूचना अनुसार यादव बसुन्धरा स्थित अपने अपसल बंद कर शुक्रबार रात ९ बजे अपनी निवास की ओर जा रहे थे । उसी क्रम में ३ लोगों की समूह में रहे युवाओं ने उनके ऊपर आक्रमण किया है ।
युवाओंने यादव के शर पर रड प्रहार किया था । अपरिचित उक्त समूह ने ‘मधेशी’ ‘इण्डिन’ जैसे शब्द प्रयोग कर उनके ऊपर आक्रमण किया था । रड प्रहार से घायल यादव की उपचार सुन्धरा स्थित वीपी स्मृति हस्पितल में हो रहा है । परिवारिक स्रोत के अनुसार उनके शर पर ७ टाका लगाई गई है ।


What’s this nonsense people doing on madheshi or Indian?? Don’t forget Nepal is dependent on India so be in ur limit