काबुल में बम धमाका चार की माैत
काबुल, एएनआइ।
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल शुक्रवार सुबह एक बार फिर विस्फोट से दहल गया। विस्फोट में चार लोगों के मरने की खबर है। अधिकारियों ने बताया कि काबुल के काला-ए-वजीर में सुबह 8.30 बजे यह हमला हुआ। फिलहाल हमले की जिम्मेवारी किसी ने नहीं ली है।
टोलो न्यूज के अनुसार, अफगानिस्तान के गृहमंत्रालय के प्रवक्ता नसरत रहिमी ने बताया कि यह कार बम विस्फोट था जो काबुल के पीडी9 के काला-ए-वजीर में हुआ। यह विस्फोट शुक्रवार सुबह 8.30 पर हुआ। इससे पहले गुरुवार को भी काबुल के पीडी 5 में मार्शल फाहिम नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी के प्रवेश द्वारा पर आत्मघाती हमला हुआ था जिसमें 6 लोगों की जान चली गई और 16 घायल हो गए।
.jpg)
पिछले साल भी पुल-ए-चरखी जेल ले जा रहे कैदियों के वाहन पर हमला हुआ था। इस जेल में सैकड़ों कैदी हैं जिनमें बड़ी संख्या में तालिबानी हैं।

