Tue. Aug 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल

 

4 june

आज के दिन का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल


मेष

नए मित्र बनेंगे। संपर्कों का लाभ प्राप्त होगा। किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। व्यय होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। स्वाभिमान बना रहेगा। चोट व रोग से बाधा संभव है। रोजगार में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें।

राशि फलादेश


वृष

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेश से लाभ होगा। भाग्य का साथ रहेगा। किसी समस्या का अंत होगा। प्रसन्नता रहेगी। रोजगार की प्राप्ति किसी प्रभावशाली व्यक्ति के माध्यम से होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। जल्दबाजी न करें।

राशि फलादेश


मिथुन

लेन-देन के कार्य में जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्‍य पर व्यय होगा। दूसरों से अपेक्षा न करें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। बुद्धि का प्रयोग करें। धन प्राप्ति सुगम होगी। व्यापार से लाभ होगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। भागदौड़ रहेगी। थकान हो सकती है।

राशि फलादेश

यह भी पढें   लेन-देन के विवाद पर हुए समझौते को रद्द करने की मांग को लेकर जनकपुरधाम में साहूकारों का प्रदर्शन

कर्क

किसी लंबी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। आय में वृद्धि होगी। भाग्य की अनुकूलता का लाभ लें। भरपूर प्रयास करें। डूबा हुआ धन मिल सकता है। घर-बाहर प्रसन्नता व उत्साह से कार्य कर पाएंगे। जीवन सुखमय व्यतीत होगा।

राशि फलादेश


सिंह

व्यापार का विस्तार हो सकता है। कार्यप्रणाली सुधरेगी। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। समाजसेवा करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। प्रतिष्ठा व पराक्रम में वृद्धि होगी। प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे। प्रमाद न करें।

राशि फलादेश


कन्या

राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। प्रतिष्ठित व्यक्तियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। विवेक से कार्य करें। लाभ में वृद्धि होगी। तंत्र-मंत्र में रुचि रह सकती है। उत्साह से कार्य कर पाएंगे। आय में वृद्धि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य बिलकुल न करें।

राशि फलादेश

यह भी पढें   ‘सुपर कॉमेडी लिग’की औपचारिक घोषणा

तुला

कोई बड़ा व्यय हो सकता है। समस्या का निवारण मुश्किल से होगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। खान-पान में संयम बरतें। किसी भी तरह की बहस में हिस्सा न लें। स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है। व्यापार अच्‍छा चलेगा।

राशि फलादेश


वृश्चिक

राजकीय कार्य ठीक तरह से निबटेंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। बाहर जाने का मन करेगा। धन प्राप्ति सुगमता से होगी। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है, ध्यान रखें।

राशि फलादेश


धनु

शत्रुओं का पराभव होगा। भूमि व भवन के लाभकारी सौदे हो सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। रोजगार की प्राप्ति होगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। किसी कार्य के प्रति आशंका-कुशंका रहेगी, जो निर्मूल सिद्ध होगी। प्रमाद न करें।

राशि फलादेश

यह भी पढें   नहीं रहे राजेन्द्र विमल, साहित्य जगत ने एक महान विभूति को खो दिया

मकर

परीक्षा व प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी। किसी मनोरंजक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। उत्साह व प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में कोई नया कार्य कर पाएंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी।

राशि फलादेश


कुंभ

किसी अपने ही व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा, विशेष सावधानी रखें। कार्य में बाधा उत्पन्न हो सकती है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में निश्चितता रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।

राशि फलादेश


मीन

दौड़धूप अधिक होगी। किसी बड़ी समस्या से सहज ही निजात मिलेगी। थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। धनार्जन होगा। घर-परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। भाग्य का साथ रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रसन्नता रहेगी।

राशि फलादेश

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com