सरकार संघीयता असफल बनाने की प्रयास मेंः सांसद् महतो
काठमांडू, ४ जून । राष्ट्रीय जनता पार्टी (राजपा) नेपाल राजेन्द्र महतो ने कहा है कि वर्तमान सरकार संघीयता को असफल बनाने के लिए लग रही है । उनका मानना है कि आगामी आर्थिक वर्ष के लिए सरकार द्वारा पेश बजट से ही इस बात को पुष्टि करती है । मंगलबार आयोजित प्रतिनिधिसभा बैठक को सम्बोधन करते हुए उन्होंने कहा– ‘सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट विभेदकारी है । ५० प्रतिशत से अधिक बजट मधेश में रहते हैं, जहां २० प्रतिशत बजट विनियोजन की गई है, यह सब विभदकारी नीति के अन्तर्गत हो रही है ।’
नेता महतो ने कहा कि विदेश नीति, राष्ट्रीय सुरक्षा नीति, मौद्रिक नीति और राष्ट्रीय गौरव की आयोजना के अलवा सभी अधिकार प्रदेश और स्थानीय सरकार को मिलनी चाहिए, लेकिन सरकार उसके विरुद्ध काम कर रही है । नेता महतो को यह भी मानना है कि सांसदों के लिए सरकार ने ६ करोड बजट देकर सांसदों का बदनाम किया है । उनका मानना है कि निर्वाचन क्षेत्र में विकास निर्माण की मांग होना चाहिए, लेकिन उसके बदले सांसदों को ६ करोड देकर सरकार ने गलती की है ।

