प्रदेश नंबर २ में १४ हजार साईकिल वितरण की तैयारी
जनकपुर-१७जून
प्रदेश–२ सरकार ने छात्राओं को १४ हजार साइकल वितरण करने की तैयारी की है ।
मुख्यमन्त्री लालबालु राउत ने बेटियों की पढाई के लिए प्रोत्साहन करने के उद्देश्य के साथ प्रदेश की छात्रा ‘बेटी पढाऊ, बेटी बचाऊ’ अभियान अन्तर्गत साइकल वितरण करने जा रही है ।
इस अभियान के अन्तर्गत प्रदेश के ८ जिलफ के सामुदायिक विद्यालय में अध्ययनरत छात्रा के लिए साइकल वितरण की व्यवस्था की गई है ।
सामुदायिक विद्यालय अन्तर्गत कक्षा ८ से १० कक्षा तक की छात्रा के लिय प्रथम चरण में साइकल वितरण किया जायेगा दुसरे चरण में कक्षा १२ तक के लिए साईकिल वितरण की व्यवस्था की गई है ।

