Sun. Sep 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बीरगंज घडीअर्वा पोखरी परिसर में  सूर्य गंगा आरती की शुरुआत

 

वीरगञ्ज १७ जून

 

वीरगञ्ज के  धार्मिक एवं पर्यटकीय स्थल के  रुप में  परिचित घडीअर्वा पोखरी परिसर में  रविवार से   सूर्य गंगा आरती शुरु किया गया  है  । सूर्य गंगा आरती का  उदघाटन प्रदेश २ के  प्रदेश प्रमुख रत्नेश्वरलाल कायस्थ ने  विरुवा  जलार्पण कर  सूर्य भगवान की  विधिवत पूजा पाठ की गई .

उदघाटन समारोह में  बोलते हुए  प्रदेश प्रमुख कायस्थ  ने   गंगा के  महत्व के बारे प्रकाश डालते हुए कहा की  सप्ताहिकनहीं बल्कि   दैनिक रुप में  आरती सञ्चालन होना चाहिए  । उन्होंने कहा  गंगा आरती से  यहाँ का  वातावरण स्वच्छ, मानसिक तनाव मुक्त, पर्यटकीय स्थल के  रुप में  भी  विकास कर सकते हैं  ।

यह भी पढें   सिंहदरबार के प्रशासकीय केन्द्र में कार दुर्घटना

उदघाटन समारोह में  पर्सा के  प्रमुख जिला  अधिकारी नारायण प्रसाद भट्टराई, भारतीय महावाणिज्य दूतावास के  महावाणिज्यदूत श्री बी.सी प्रधान, वरिष्ठ पत्रकार चन्द्रकिशोर झा, गंगा आरती के  मुख्य पुजारी कान्तमणी त्रिपाठी (पुराण वाचक) ने  गंगा आरती के  महत्व पर प्रकाश डाला ।

गंगा आरती परिवार पर्सा के  अध्यक्ष अशोक वैद्य के  संयोजगत्व में शुरु हुई  आरती समारोह में  विभिन्न राजनीतिक दल के  प्रतिनिधि, उद्योगी व्यापारी, सुरक्षा प्रमुख, सञ्चारकर्मी तथा स्थानिय की  उल्लेखनिय सहभागिता थी  ।

यह भी पढें   सुनसरी के देवानगंज गाँवपालिका–१ मध्यहर्साइ में चली गोली एक घायल

वीरगञ्ज के  धार्मिक एवं पर्यटकीय स्थल के  रुप में  परिचित घडीअर्वा पोखरी परिसर में शुरू हुई  गंगा आरती में  दक्षता हासिल किये  गंगा आरती परिवार के  सदस्य शशिकान्त मणी त्रिपाठी सहित  तीन पुजारीयों ने  आरती की थी  । सुर्य गंगा आरती परिवार ने  घडीअर्वा पोखरी में फ़िलहाल सप्ताह में  एक दिन गंगा आरती आयोजना की गई है  ।

भारत के  बनारस और  हरिद्वार, जनकपुर के  गंगासागर जैसे ही  वीरगञ्ज के  घडीअर्वा पोखरी परिसर में  भी  सप्ताह में  एक दिन गंगा आरती सहित पूजा अर्चना शुएउ होने की बात  अध्यक्ष वैद्य ने जानकारी दी  । गंगा आरती में  पर्सा, बारा के  साथ सिमावर्ती भारत के  रक्सौल और उसके  आसपास के  स्थानीय भी  सहभागी होंगे  ।

यह भी पढें   रसुवा बाढ़ त्रासदी: ऊपरी त्रिशूली-1 परियोजना की सुरंग से 11 और शव बरामद

आपसी सहिष्णुता, धार्मिक सद्भाव, संस्कृति की रक्षा  पर्यटन प्रबर्धन के लिए  घडीअर्वा पोखरी में  गंगा आरती   सकारात्मक भूमि का  निर्वाह होने में  विश्वस्त रहने की बात  अध्यक्ष वैद्य ने कही  ।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com