Sun. May 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वीरगंज यातायात व्यवस्था कार्यालय में बिचौलिया का काम करनेवाले ३ गिरफ्तार

 

रेयाज आलाम, वीरगंज
४ जुलाई । यातायात व्यवस्था कार्यालय में बिचौलिया का काम करनेवाले ३ व्यक्ति को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तारी में लिया है । जिला पुलिस कार्यालय पर्सा के अनुसार वीरगंज महानगरपालिका–१५ लक्ष्मणवा निवासी २० वर्षीय विनयकुमार गुप्ता, १८ वर्षीय शिवशम्भु यादव और बारा जिला फोटा गांवपालिका स्थायी निवासी श्यामसुन्दर साह को गिरफ्तार किया गया है ।
उन लोगों को बुधबार दिन में यातायात व्यवस्था कार्यालय वीरगंज के सवारी शाखा से नियन्त्रण में लिया गया है । वडा पुलिस कार्यालय श्रीपुर के पुलिस निरीक्षक चक्रबहादुर मल्ल ने कहा है कि वे लोग यातायात कार्यालय के सवारी शाखा में रहकर सेवाग्रायियों से आवश्यकता से ज्यादा रकम के लिए बार्गेनिङ कर रहे थे । कार्यालय में आनेवाले सेवाग्रायियों से वे लोग काम कर देने की आश्वास देकर आवश्यकता से ज्यादा रकम मांग रहे थे । उन लोगों को जिला पुलिस कार्यालय में रखा गया है और थप अनुसंधान जारी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *