Thu. Jan 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बेवफाई के गम में प्रिंस ने लिखी रुला देने वाली कविता,’मुझे तुम्हारे जिंदा या मरने से कोई फर्क नहीं पड़ता’

दुबई के अरबपति शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद मकतूम की छठी पत्नी राजकुमारी हैया बिन अल हुसैन कथित तौर पर 31 मिलियन पाउंड और उनके दो बच्चों के साथ संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) भाग गई हैं

शेख मोहम्मद बिन राशिद मकतूम द्वारा लिखा गई अरबी भाषा की इस कविता का अंग्रेजी शीर्षक – ‘YOU LIVED AND DIED’ है। प्रिंस ने अपनी कविता ने लिखा कि, बेवफा, तुमने सबसे कीमती भरोसे को धोखा दिया और अब तुम्हारा खेल सबके सामने आ गया। तुम्हारे झूठ बोलने का वक्त खत्म हो गया और अब ये मायने नहीं रखता कि हम क्या थे और

यह भी पढें   एमाले से मधेश प्रदेश सभा के चार सांसद प्रतिनिधि सभा का चुनाव लड़ेंगे

 

 

राशिद मकतूम ने अपनी इस कविता में आगे लिखा कि, अब मेरी जिंदगी में तुम्हारी कोई जगह नहीं है, तुम जिसके के साथ रहना चाहती हो, रहो। अब मुझे तुम्हारे जिंदा या मरने से कोई फर्क नहीं पड़ता। 69 साल के बिन राशिद को मध्य पूर्व में उनकी शायरी के लिए जाना जाता है। प्रिंस की नई कविता पत्नी हया और उसके बेटे और बेटी के साथ फरार होने के फैसले का एक संदेश प्रतीत होती है।

 

View this post on Instagram

 

عشتي ومتي بــعـض الـخـطـا إســمـه خـيـانـه ونــــتـــي تــعــديــتـي وخــنــتــي يــاخــايــنــه اغــــلـــى امــــانـــه كـــشــفــت مــلــعــوبـك ونـــتـــي كـــذبــك تـــــرى ولـــــى زمــانــه مــايــهــمـنـا كــــنــــا وكـــنــتــي عــــنـــدي بـــراهــيــن الادانــــــه عــلــى الــــذي انــتــي فـعـلـتـي ارخـــيـــت احــصــانــك عــنــانـه واكــبــر خــطــا انــــك كــذبـتـي تــــدريـــن بــافــعــالـك اهـــانـــه لـــكــن لـنـفـسـك بــــس هــنـتـي مـــاعــاد لـــــك عــنــدي مــكـانـه ســيــري لــمــن فــيـه انـشـغـلتي وخــلــيـهـا تــنـفـعـك الــشـطـانـه مــايـهـمـنـي عــشــتــي ومـــتــي شعر الشيخ محمد بن راشد آل مكتوم

A post shared by sultan41 (@sultan41) on

राजकुमारी हया 31 मिलियन पाउंड साथ लेकर फरार हुईं

यह भी पढें   सोने चाँदी के मूल्यों में कमी

बताया जा रहा है कि, शेख मकतूम की छठी पत्नी राजकुमारी हया बिन अल हुसैन कथित तौर पर 31 मिलियन पाउंड साथ लेकर फरार हुई हैं। उन्होंने जर्मनी से शरण मांगी है। शेख ने बर्लिन में अधिकारियों से अपने पत्नी और बच्चों को वापस भेजने को कहा है। हालांकि, बर्लिन प्रशासन की तरफ से इससे इनकार कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, प्रिंसेस हाया को दुबई से बाहर निकलने में एक जर्मन राजनयिक ने मदद की थी।

यह भी पढें   यदि बालेन प्रधानमंत्री नहीं बने तो जनकपुर की रणभूमि में आत्मदाह करुँगा – अमरेश सिंह

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *