विप्लव समूह को वार्ता मार्फत मूलधार में लाना चाहिये ः विमलेन्द्र निधि
४ जुलाई, काठमांडू ।
नेपाली काँग्रेस के उपसभापति विमलेन्द्र निधि ने बताया कि विप्लव नेतृत्व का प्रतिबन्धित पार्टीे को नेकपा द्वारा वार्ता मार्फत मूलधार में लाना चाहिये । नेपाल प्रेस युनियन चितवन ने आज यहाँ आयोजित पत्रकार सम्मेलन में उन्होंने अपना विचार रखते हुये कहा कि किसी भी राजनीतिक पार्टी को प्रतिबन्ध लगाना लोकतन्त्र में अच्छा नहीं है वार्ता के माध्यम से समस्या का समाधान खोजना आवश्यक है ।
उन्होंने अपनी धारणा रखते हुये कहा कि अभी राजनीतिक रुप में खुला वातावरण होने के कारण व्यक्तिगत स्वार्थ के लिये हथियार उठाना सही नहीं है । निधि ने बताया कि कांग्रेस के अन्दर कोई गुटबन्दी नहीं है । उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रजातान्त्रिक पार्टी होने के कारण उनकी धारणा बाहर आती है इसके लिये गुट उपगुट समझना गलत है ।
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार की काम को देखकर जनता एकबार फिर से कांग्रेस के प्रति आशा और भरोसा कर रही है । इसलिये गुट उपगुट पर ध्यान न देकर भरोसा में केन्द्रीत होना चाहिये ।



