हरियाणा की सुपर स्टार सपना चौधरी को मिला भाजपा का साथ
12 साल की उम्र में पिता को खोने वाली सपना चौधरी ने ही अपने संघर्ष के दम पर अपने परिवार को पाला। हरियाणा के रोहतक में जन्मीं सपना को उनके पहले गाने ने ही सुपरस्टार बना दिया था। गाने के बोल थे ‘सॉलिड बॉडी’। इसी गाने ने सपना चौधरी को एक नई पहचान दी थी। एक गाने की बदौलत सपना कुछ ही दिनों में हरियाणा में ही नहीं बल्कि यूपी, राजस्थान, दिल्ली व पंजाब में भी फेमस हो गई थी। सपना का जन्म 25 सितंबर 1990 में रोहतक में मध्यवर्गीय परिवार में हुआ था। शुरुआती शिक्षा रोहतक से की।पिता रोहतक में एक निजी कंपनी में काम करते थे। पिता के निधन के बाद मां नीलम चौधरी और भाई-बहनों की जिम्मेदारी सपना के कंधों पर आ गई। सिंगिंग और डांसिंग को न सिर्फ अपना करियर बनाया बल्कि इसी के दम पर अपने पूरे परिवार को चलाया।सपना के पहले गाने ‘ सॉलिड बॉडी रै’ ने उन्हें चंद दिनों में ही हरियाणा की फेमस स्टार बना दिया था। सपना चौधरी ने 12वीं तक की पढ़ाई की है। जिसमें उन्होंने आर्ट्स विषय चुना था। पिता की मृत्यु हो जाने के कारण परिवार को संभालने का भार सपना चौधरी के कंधो पर आ गया और इस कारण वे आगे की पढाई जारी नहीं रख पाई।

