Tue. Aug 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दामाद ने चबाई सास की नाक और चाकू से काटा कान

 

कैंट थाना क्षेत्र में पीलीभीत से बेटी की ससुराल पहुंचे माता-पिता के साथ दामाद और उसके परिवार के लोगों ने मारपीट कर दी। दामाद ने मुंह से अपनी सास की नाक चबा ली और चाकू से कान का एक हिस्सा काट दिया। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से प्लास्टिक सर्जरी के लिए उन्हें नोएडा रेफर किया गया। ससुर ने दामाद समेत छह लोगों के खिलाफ कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

यह भी पढें   मुख्यमंत्री थापा का विश्वास मत एक दिन के लिए टला

पीलीभीत शहर निवासी एक मुस्लिम दंपती ने अपनी बेटी की शादी कैंट थाने के गांव में की है। 31 अगस्त को उसकी शादी की पहली सालगिरह है। डेढ़ महीने पहले उसने बच्चे को जन्म दिया। शनिवार को दंपती अपनी बेटी से मिलने उसकी ससुराल आए थे। उन्होंने कुछ दिन बेटी और नवासे को साथ ले जाने को कहा तो दामाद और उसके घरवालों ने झगड़ा शुरू कर दिया। थोड़ी ही देर में मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि दामाद ने मुंह से सास की नाक का अगला हिस्सा काट लिया जो बाद में भी नहीं मिला। उनके दायें कान पर चाकू से वार किया।

यह भी पढें   गोस्वामी तुलसीदास जी जयंती धूमधाम से संपन्न

ससुर को भी जमकर पीटा और उन पर लाइसेंसी बंदूक तान दी। उन्होंने पड़ोसियों की मदद से पुलिस को सूचना दी तो उन्हें घर से निकाला जा सका। इस बीच आरोपी परिवार समेत फरार हो गया। महिला के पति ने दामाद, समधी, समधिन और बेटी की ननद समेत छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। बेटी को भी परिवार साथ ले गया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com