Sun. Jul 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विव रिचर्ड्स की तबीयत मैच शुरू होने से पहले बिगड़ी

 

जमैका, एएनआइ।

टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच शुक्रवार को जमैका के सबीना पार्क स्टेडियम में दूसरा टेस्ट मैच शुरू होना था। इससे पहले वेस्टइंडीज टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और आइसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के विश्लेषक सर विवियन रिचडर्स बीमार हो गए। मैदान में ही लाइव प्रसारण के दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई और उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया।

दरअसल, विव रिचडर्स मैच के पहले और बाद में विश्लेषक के तौर पर सोनी के साथ जुड़े हुए हैं। इसी कारण से वे शुक्रवार की सुबह मैच से पहले प्री शो कर रहे थे उसी दौरान उनको बेचैनी की शिकायत हुई और उन्हें मैदान के बाहर दो वालंटियर की मदद से ले जाया गया। हालांकि, स्ट्रेचर लाया गया था, लेकिन विव रिचर्ड्स दो लोगों के कंधों का सहारा लेकर मैदान से बाहर चले गए।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 8 जुलाई 2026 बुधवार शुभसंवत् 2083

मौसम के कारण बिगड़ी रिचर्ड्स की तबीयत

विवियन रिचर्ड्स ने बाद में इंडिया बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच के दैरान वे अच्छी स्थिति में नजर आए। बता दें कि जमैका का मौसम व तापमान सभी के लिए झेलने की बात नहीं थी। यही वजह रही कि विव रिचर्ड्स क डीहाइड्रेशन की समस्या हुई और उन्हें चक्कर आने लगे थे। लाजवाब क्रिकेटर रहे सर विवियन रिचर्ड्स के जल्द बेहतर होने की सभी लोग दुआ कर रहे हैं।

यह भी पढें   जनता के धैर्य की परीक्षा न ले सरकार, तुरंत बदले अपनी कार्यशैली : राजेन्द्र महतो

इस मुकाबले में वेस्टइंडीज टीम के कप्तान जेसन होल्डर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। ऐसे में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 90 ओवर में 5 विकेट खोकर 264 रन बनाए, जिसमें कप्तान विराट कोहली(76) और मयंक अग्रवाल(55) की अर्धशतकीय पारियां शामिल थीं। इनके अलावा हनुमा विहारी 42 रन और रिषभ पंत 27 रन बनाकर नाबाद हैं।

दैनिक जागरण से

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *