Thu. Aug 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट होने से छह की मौत

 

मुंबई, एएनआइ।

महाराष्ट्र के धुले जिले के वहाड़ी में शनिवार सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर एक केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट होने से छह की मौत हो गई है और 43 लोग घायल हो गए हैं। ये घटना उस समय हुई जब केमिकल फैक्ट्री में लगे कई सिलेंडर एक साथ फट गये और तेज धमाका हुआ। इस धमाके की गूंज वहां से दो किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। मौके पर पहुंची दमकल गाडिय़ां आग बुझाने में जुटी हुई हैं। फैक्ट्री में हुए विस्फोट के बाद जहरीला धुआं और गैस आस-पास के इलाके में फैल चुके हैं जिससे लोगों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। विस्फोट के बाद पूरे इलाके में हडकंप मचा हुआ है।

यह भी पढें   दुर्गा प्रसाईं से वार्ता करने के लिए सरकार ने गठन की एक वार्ता टीम

मिली जानकारी के अनुसार विस्फोट के समय इस फैक्ट्री में करीब 100 मजदूर काम कर रहे थे। घटना के तुरंत बाद पुलिस और अन्य अधिकारी वहां पहुंचे और घायलों को वहां से निकालकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया । धुले के पुलिस अधीक्षक विश्वास पंधारे ने इस घटना में छह लोगों की मौत और 43 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। घायलों में कई मजदूरों की हालत काफी नाजुक बतायी जा रही है।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 19 अगस्त 2026 बुधवार शुभसंवत् 2083

सूरत की कपड़ा फैक्ट्री में लगी भयानक आग

गौरतलब है क‍ि गुजरात में शनिवार सुबह सूरत के पांडेसारा में स्थित एक कपड़े की फैक्ट्री में आग लग गयी थी। आग की सूचना मिलते ही 18 दमकल की गाडिय़ां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी गयी थी, हालांकि अभी इस घटना में किसी के घायल होने की भी कोई सूचना नहीं मिली है और आग लगने के कारण का भी अभी कुछ पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढें   चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग अमेरिका जाएंगे

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com